पटना में आयोजित मिस्टर इंडिया एंड मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कैमूर जिले के युवराज सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।बता दें कि करीब पांच सौ प्रतिभागी के बीच कैमूर जिले के चांद प्रखंड स्थित किलनी गांव के युवराज सिंह को 75 केजी वेट कैटेगरी में दूसरा स्थान मिला है।इस कार्यक्रम का आयोजन फिटनेस इंटरनेशनल फेडरेशन मुंबई ने किया।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे।

 

युवराज सिंह की इस सफलता से जिले के कई नौजवान युवा प्रेरित होंगे।यह जिले के लिए हर्ष की बात है।पटना में आयोजित मिस्टर इंडिया एंड मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जिले के चांद प्रखंड स्थित किलानी गांव के युवराज सिंह को नकद पुरस्कार और मेडल के साथ सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ। इनके पिता अक्षय सिंह और माता नूतन सिंह सहित परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि युवराज की सफलता उनके कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।