गायघाट पुलिस ने किया बैंक लूट का खुलासा ,

दो आरोपी महीने बाद हुए गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

दीपक कुमार। गायघाट

थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में हुई बिहार ग्रामीण बैंक लूट का पुलिस ने दो महीने में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चिरैला गांव निवासी प्रिंस कुमार (28) के रूप में हुई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार एक आरोपी अहियापुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लूट के 26 हजार रुपए बरामद किए गए। साथ ही एक देशी कहा और दो जिंदा कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने लूट में शामिल पांच अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। इनमें से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घटना 7 जुलाई की है। छह हथियारबंद अपराधी तीन बाइक से बैंक पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से 10 लाख 59 हजार 500 रुपए लूटे और फरार हो गए थे। थाना प्रभारी के अनुसार बाकी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगी हुई है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार दोपहर में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।