समावेशी शिक्षा पर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
समावेशी शिक्षा पर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
समावेशी शिक्षा पर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
ललित नारायण उच्च विद्यालय,आनंदपुर में समावेशी शिक्षा पर आधारित तीन दिवसीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रगति चौधरी ने की,जबकि मुख्य अतिथि बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा प्रभारी मुस्ताक अहमद थे। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को दिव्यांग विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें सही शिक्षण विधियों से अवगत कराना है। मुख्य अतिथि मुस्ताक अहमद ने कहा कि समावेशी शिक्षा नई शिक्षा नीति का अहम हिस्सा है और हर शिक्षक को यह समझना जरूरी है कि सभी बच्चों को एक साथ,समान अवसर और प्यार के साथ पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षण तकनीक अपनाना जरूरी है। प्रखंड साधनसेवी सुमन जी ने बताया कि लहेरियासराय के आदर्श मध्य विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए एक डे-केयर सेंटर खोला गया है,जहां विशेष बच्चों को चिकित्सा और परामर्श सेवाएं दी जा रही हैं।प्रधानाध्यापिका प्रगति चौधरी ने कहा कि सामान्य शिक्षक भी दिव्यांग बच्चों को समझें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों में ऐसे बच्चों की पहचान कर उनकी पढ़ाई पर खास ध्यान दिया जाए। प्रशिक्षक डॉ. रेजाउल्लाह ने शिक्षकों को दिव्यांगजनों से जुड़े कानूनों जैसे और नेशनल ट्रस्ट एक्ट 1999 की जानकारी दी।वहीं प्रशिक्षक कुमार अनुराग ने बताया कि शिक्षक ऑटिज्म,दृष्टि बाधिता,अस्थि और भाषा संबंधी दिव्यांगता के बारे में जानेंगे। साथ ही,ब्रेल लिपि और ब्रेल स्लेट के उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण में पूरे प्रखंड के हर विद्यालय से एक-एक शिक्षक शामिल हुए हैं,ताकि वे अपने-अपने स्कूल में विशेष बच्चों की बेहतर सहायता कर सकें।