40 दिन से लापता किशोर का नहीं चला पता।
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव से 17 वर्षीय रवि कुमार 29 जुलाई से लापता है। रवि के पिता मंटू राजभर मुगलसराय में कोयला कंपनी में मजदूरी करते हैं।
घटना के दिन रवि की मां चिंता देवी बाजार गई थीं। शाम को लौटने पर बेटा घर पर नहीं मिला। मां ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
चिंता देवी ने 1 अगस्त को दुर्गावती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी कई जगहों पर खोज कर चुकी है। एसआई मौसम कुमारी के अनुसार, रवि की लंबाई 5 फिट है। लापता होने के समय उसने काला रंग का शर्ट और हाफ पैंट पहन रखा था।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दो बेटों में रवि बड़ा था। चिंता देवी का स्वास्थ्य भी खराब चल रहा है। वह बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही हैं।
