ईवीएम-वीवीपैट संचालन को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
ईवीएम-वीवीपैट संचालन को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
ईवीएम-वीवीपैट संचालन को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत दरभंगा एवं हायाघाट विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों को शनिवार को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समाहरणालय परिसर स्थित अंबेडकर सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफायड पेपर ऑडिट ट्रेल) के संचालन की बारीकियों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान मशीनों की संरचना, संचालन प्रक्रिया, संभावित तकनीकी समस्याएं, उनके समाधान तथा सुरक्षित परिवहन एवं सीलिंग से जुड़ी मानक प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का चुनाव कार्य में पूरी गंभीरता से उपयोग करें ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर चरण भी रखा गया, जिसमें अधिकारियों की शंकाओं का समाधान मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों को समयबद्ध और चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस मौके पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।