सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड में आवासीय प्रमाण पत्र मामले में नया मोड़ आया है। सीतामढ़ी सदर के एसडीओ ने कौशर रब्बानी का आवासीय प्रमाण पत्र आवेदन स्वीकृत कर दिया है। यह वही आवेदन था जिसे परिहार अंचल अधिकारी ने पहले खारिज कर दिया था।

कौशर रब्बानी ने 5 अगस्त को एसडीओ सदर के समक्ष अपील की। एसडीओ ने जांच के बाद 1 सितंबर को अपील स्वीकार की। इसके बाद 5 सितंबर को आवासीय प्रमाण पत्र जारी किया गया।

इससे पहले परिहार की सीओ मौनी कुमारी ने आधार कार्ड के आधार पर किए गए कई आवेदनों को खारिज कर दिया था। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी थी। एसडीओ द्वारा रब्बानी के आवेदन की स्वीकृति अब अन्य खारिज आवेदनों के लिए नई राह खोल सकती है।