ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार बड़े ही जोश और श्रद्धा के साथ मनाया गया,पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनके मानवता, भाईचारे और शांति के संदेशों को याद किया

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार बड़े ही जोश और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर मस्जिदों को सजाया गया है और जुलूस निकाले जा रहे हैं, जिनमें लोग एकजुट होकर पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद कर रहे हैं।
यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जीवन और उनके मानवता, भाईचारे और शांति के संदेशों को याद करने का है। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और गरीबों में खाना और मिठाइयां बांटकर इस खुशी को साझा कर रहे हैं। यह त्योहार सभी को एक-दूसरे के करीब लाता है और एकता का संदेश देता है। बिरौल के भंथा और पटनिया,अहिलबाड़ा सहित कई क्षेत्रों में लोगों ने जुलूस निकाला और और शांति के संदेश को सांझा किया। सुपौल पंचायत के भंथा निवासी व प्रतिनिधि गुलाम नबी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसको लेकर भंथा से जुलूस निकाला गया जो सुपौल बाजार के मुख्य मार्ग होकर गुजरते हुए शहीद भगत सिंह स्मारक चौक तक गया, पुनः वापस भंथा गांव लौट गया। इस दौरान एसडीएम शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के देख रेख में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह,एस आई मुन्नी कुमारी ने जुलूस को शांति तरीके से संपन्न कराया। सुपौल पंचायत के मुखिया मो.काशीफ, नगर पंचायत बिरौल के पूर्व उप मुख्य पार्षद अख्तर शेहंशाह,पंचायत समिति सदस्य मो.गुलाम नबी, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी मौजूद थे।