कुशेश्वरस्थान :सड़क दुर्घटना में बाईक सवार की मौत ,
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान/
तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सेवका गांव ले पास एसएच 56 पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के वार्ड 3 के मखनाही टोल निवासी शिवशंकर पासवान के 30 वर्षीय पुत्र अवधेश पासवान के रूप में हुई हे।दो दिन पूर्व अपने ननिहाल खगड़िया जिला स्थित भिखाड़ी घाट गए हुए थे पुनः मंगलवार की शाम अपने बाइक बीआर 07ए वाई 9726 से अपने घर कुशेश्वरस्थान (मखनाही ) आ रहा था इसी बीच सेवका गांव के पास सड़क सुरक्षा रेलिंग से बाइक टकरा गया और बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया जिसे युवक के सिर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें लगी।कुछ देर बाद राहगीरों के द्वारा थाना को सूचना दिया गया जिस सूचना पर थाना अध्यक्ष केशरी नन्द कुमार राम घटना स्थल पर पहुचे और उक्त घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान लाया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष श्री राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है । मृतक 4 भाई में तीसरा था मृतक की पत्नी आँचल देवी एवं उनके परिजन का रो रो का बुरा हाल है। मृतक को एक साल बेटी आयुषी कुमारी है ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा द्वारा मध्यस्थता भवन में नालशा का आशा कार्यक्रम का कार्यान्वयन एवं बाल बिबाह पर रोक के लिए जिला अभिसरण कार्यक्रम का उदघाटन करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा।
मनरेगा कार्यालय बना शराबखाना ,विदाई समारोह के बाद पुलिस ने मारी रेड, कर्मी समेत चार गिरफ्तार