सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष द्वारा लोगो के बीच बैठक कर पंचायतवार शांति समिति का किया जा रहा हे नए सिरे से गठन ,लोगों में जग रही बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

सिंहवाड़ा थाना के थाना प्रभारी बसंत कुमार पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार चरणबद्ध तरीके से पंचायतवार बैठक कर शांति समिति का पुनर्गठन कर रहे है। जिससे क्षेत्र के शांतिप्रिय लोगो में हर्ष का माहौल है।लोगो के जुबान पर बस एक बात की चर्चा है की लंबे अरसे के बाद बाद कोई थानेदार लोगो के बीच बैठ कर उनकी समस्या को सुनकर शांति समिति की गठन कर रहे है। स्वर्णकार संघ के संरक्षक शंभु ठाकुर ने बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व सिंहवाड़ा के थाना प्रभारी रह चुके सत्यप्रकाश झा ने भी नए सिरे से शांति समिति का पुनर्गठन किया था।जिसके बाद सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में कई मामले में शांति समिति के सदस्यों ने जो रोल निभाया था वो आज भी लोगो और पुलिस की जुबान पर है। वही वर्ष 2020 में सिंहवाड़ा के थाना अध्यक्ष अमित कुमार भी जब थाना प्रभारी बने तो उनके समय भी सिंहवाड़ा में गजब की पुलिसिंग नजर आती थी। क्राइम का ग्राफ लगातार कम रहा था। अपराधियों के पुलिस का अलग प्रकार का भय बना रहता था। उन्होंने कई बार तो बड़ी घटना होने से पूर्व की अपराधियों को दबोच लोगो को अच्छी पुलिसिंग का संदेश दिया था। वही नए थाना प्रभारी बसंत कुमार द्वारा बनाये जा रहे नए शांति समिति में युवाओं को अहम भूमिका दिया जा रहा है। जिससे युवा वर्ग में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने बताया की महीने की अंतिम रविवार को बड़े मार्केट में लोगो के बीच बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा। जिससे की वव्यपारी वर्ग भय मुक्त होकर अपने वव्यसाय पर ध्यान दे।

एक तरफ़ कुछ अलग थानो पर आए पीड़ितों के साथ हुये दुर्वव्यहार पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने उस पदाधिकारी के ख़िलाफ़ दस्तक मीडिया में छपी ख़बर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया वही दूसरी और सिंहवाड़ा थाना पर जब फ़रियाद के लिए फरियादि पहुंचते है तो लोग पुलिसिंग देखकर वाह वाह करने की मजबूर हो जाते है।