मोहनपुर में झोपड़ी में आग लगाकर चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार
मोहनपुर में झोपड़ी में आग लगाकर चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार
मोहनपुर में झोपड़ी में आग लगाकर चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर में झोपड़ी में आग लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने तीनो की जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।पकड़े गए युवकों की पहचान पैरा गांव के सुशील दास उर्फ बिजली, भरत दास और एक कमतौल थानाक्षेत्र के रवि सदा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया की रवि का ननिहाल पैरा गांव में है। वही घटना के बाद पीड़ित भजौरा के पवन महतो ने एफआईआर दर्ज कराई है। अंकित कांड में उसने कहा है कि वह मोहनपुर गांव में किराया के मकान में परिवार के साथ रहता है। रात्रि में वह उमाकांत मिश्र के साथ जनके आटा चक्की मिल पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। उनके साथ गांव के ही मिश्रीलाल ठाकुर भी थे। इसी बीच उसकी पत्नी आग-आग बोलकर चिल्लाने लगी। शोर सुबकर वह और उमाकांत मिश्र आग बुझाने दौड़े तो इसी बीच तीनो युवक मिल पर आकर मिश्रीलाल ठाकुर का मोबाइल छीनकर भागने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे युवकों को पकड़ लिया गया। तीनो अगलगी की घटना को अंजाम देकर चोरी करने की नीयत से वहां पहुंचे थे।थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि चोरी के दौरान छीना गया टेक्नो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है।
पूछताछ के क्रम में सुशील दास उर्फ बिजली और भरत दास उर्फ मुरली ने 15 दिन पूर्व निस्ता गांव में दो घरों में हुई चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। चोरी की पैसा खर्च हो जाने की बात बताए परंतु गहना एवं जेवर के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए। तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।