भदोही जनपद के नारेपार सीतामढ़ी में सोमवार दोपहर एक बजे झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
दिन की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए। दोपहर तक आते-आते आसमान में काले बादल छा गए। एक बजे मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश के साथ हल्की हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश से धान की फसल को भी फायदा होगा। किसानों के चेहरे खिल उठे।
बारिश के कारण सीतामढ़ी की कुछ सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। दिनभर उमस भरी गर्मी में पसीने से तर लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली। किसान राघवेंद्र सिंह, करुणा सागर, अरुण, रमेश और सुनिल ने भी बारिश का स्वागत किया।
