मधुबनी जिला में सात पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर ,पंडौल ,फुलपरास और नगर थाना के अब होंगे नये थानेदार 

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

मधुबनी जिला के एसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया हे। एसपी ने कहा हे कि क्रम संख्या एक से तीन तक मिथिला क्षेत्र के डीआईजी से अनुमोदन के बाद यह पोस्टिंग की गई हे।

पुनि सह थानाध्यक्ष नगर सत्येन्द्र कुमार को प्रभारी विधि व्यवस्था कोषांग एवं अतिरिक्त प्रभार ,प्रभारी मद्य निषेध कोषांग पुलिस कार्यालय ,

पुनि सह थानाध्यक्ष फुलपरास पवन कुमार सिंह को पुलिस निरीक्षक पुलिस अंचल मधुबनी ,

पंडोल थानाध्यक्ष पुअनि मो नदीम को साईबर थाना में तैनात किया हे इस तीनों पोस्टिंग में डीआईजी का अनुमोदन हे।

वहीं एसपी ने साईबर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुनि मनोज कुमार को पुनि सह थानाध्यक्ष नगर थाना ,

पुलिस केंद्र में तैनात विश्वजीत कुमार को पुनि सह थानाध्यक्ष फुलपरास ,

पुलिस केंद्र से पुनि रमन कुमार को पंडोल थाना का थानाध्यक्ष

एवं आशु .सअनि श्वेत कमल को हिन्दी शाखा पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया हे।