बिजली विभाग के समीक्षात्मक बैठक में अधीक्षण अभियंताओ ने दिये कई निर्देश।
बिजली विभाग के समीक्षात्मक बैठक में अधीक्षण अभियंताओ ने दिये कई निर्देश।
दरभंगा
विद्युत अधीक्षण अभियन्ता विक्रम कुमार के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा कार्यालय में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा ग्रामीण के सभी अभियंताओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई । बैठक संपन्न होने के बाद वहां उपस्थित अभियंताओ को कई निर्देश दिये गये।
Fuse call center के सभी अभियंताओ एवं fuse call center के उपभोक्ताओ का काल रिसीव करने हेतु एवं दर्ज शिकायत की त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।
विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी एवं FIR करने हेतु निर्देशित दिया गया यही नहीं 10000 से ज्यादा बकाये वाले TD उपभोक्ताओं की निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। 1912 एवं whatsapp पर प्राप्त विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध शिकायत के निष्पादन हेतु त्वरित कारवाई का निर्देश दिया गया। NSC हेतु प्राप्त लंबित आवेदनों को कारवाई कर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने हेतु निर्देशित किया गया।ज्यादातर AT&C loss वाले feeder मे raid करने हेतु निर्देशित किया गया
RDSS योजना अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की मॉनिटरिंग एवं inspection करने हेतु एवं कृषि कार्य कनेक्शन हेतु लंबित आवेदनों को process कर उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन देने हेतु निर्देशित किया गया
Unpaid उपभोक्ताओं की प्रशाखा वार मॉनिटरिंग कर उनसे राजस्व संग्रह करने हेतु निर्देशित किया गया Defective meter replacement की गति मे तेज़ी लाने हेतु निर्देशित किया गया।वर्तमान माह मे billing एवं collection के कार्य की प्रगति कम से कम से कम 90% करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा (ग्रामीण)
सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व), दरभंगा (ग्रामीण)
सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, दरभंगा (ग्रामीण) एवं अंचल की सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक रीमा राग्वी मौजूद थे।