हाजीपुर /एक संवाददाता

वैशाली पुलिस इन दिनों कई अभियान चलाकर बड़ी उपलब्धि कर रही हें। इसी अभियान के तहत वैशाली पुलिस ने 24घंटे के भीतर एक देशी कट्टा समेत शराब चोरी का बाईक आदि बरामद किया हें।
वैशाली एसपी रविरंजन प्रसाद ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिये समय समय पर अभियान चलाया जाता हें। उन्होंने कहा कि जिला की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहें कुल 15अभियुक्त को गिरफ्तार किया हें। शराब मामले में 11लोंगों की गिरफ्तारी हुई हें। आर्म्स एक्ट में दो अपराधकर्मी गिरफ्तार हुये हें। यही नहीं उन्होंने बताया कि 55लीटर देशी शराब और 19हजार 8सौ लीटर विदेशी शराब भी जब्त हुआ हें। इसके अलावे एक आटो जब्त किया गया हें साथ ही एक कट्टा और एक चोरी का बाईक बरामद किया गया हें।
उन्होंने कहा कि अलग अलग थानों द्वारा की गई बरामदगी में स्थानीय थाना की पुलिस कारवाई कर रही हें। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी चल रही हें।