शराब कारोबार में लिप्त समस्तीपुर का युवक वैशाली में धराया ,टेम्पो जब्त ,शराब बरामद।
शराब कारोबार में लिप्त समस्तीपुर का युवक वैशाली में धराया ,टेम्पो जब्त ,शराब बरामद।
वैशाली /
वैशाली जिला के देशरी थाना की पुलिस ने एक टेम्पो से शराब बरामद की हें। टेम्पो में अंग्रेजी शराब लदा हुआ था।
वाहन चेकिंग के दौरान टेम्पो को रोका गया। टेम्पो (बीआर 31पीबी 0879)पर कुल 110बोतल अंग्रेजी शराब लदा था जो 180एमएल का हें और कुल 19.8लीटर शराब हें। पुलिस ने टेम्पो चालक समेत कारोबारी को गिरफ्तार किया हें।
गिरफ्तार युवक समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पूर्वी टोला निवासी स्व संतलाल सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह एवं हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित दिग्घि खुर्द के लाल मोहन ठाकुर के पुत्र मोहन ठाकुर हें।
पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ कर रही हें। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।
सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत के निपटारे के लिये हुई विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक,9सितंबर को अधिक से अधिक मामले के निपटारे के लिये किया जा रहा हें प्रयास ,22हजार पक्षकारों को नोटिस।
बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक में अधीक्षण अभियंता ने दिये कई निर्देश।