परीक्षा देने से वंचित रह गये कई अभ्यर्थी ,कसूर बस इतना था कि दो चार मिनट देरी से केन्द्र पर पहुंचे थे।
परीक्षा देने से वंचित रह गये कई अभ्यर्थी ,कसूर बस इतना था कि दो चार मिनट देरी से केन्द्र पर पहुंचे थे।
दरभंगा
शिक्षक भर्ती के दौरान परीक्षा देने दूर दराज से आये कई परीक्षार्थीयों को मजिस्ट्रेट का कोपभाजन बनना पड़ा इस कारण उनका परीक्षा छूट गया।सड़क जाम होने की वजह से बस दो चार मिनट देर से पहुंचे परीक्षार्थी को गेट के अंदर जानें से मजिस्ट्रेट ने रोक दिया।
24 अगस्त को 35 परीक्षा केन्द्रों पर प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न हो गई यह परीक्षा 25अगस्त को भी होगी।
प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली 03:30 बजे अपराह्न से 05:30 बजे तक चली। शहर में जाम होने की वजह से सड़क काफी जाम रहा। इस कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थी इंट्री के समय से 2 मिनट चार मिनट बाद पहुंचा था लेकिन वहां के मजिस्ट्रेट एवं सुपरिंटेंडेंट द्वारा विद्यार्थी को स्कूल के भीतर जानें का इंट्री नहीं मिला । ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के गेट के सामने छात्रा चिल्लाती रही ,रोती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। समस्तीपुर जिले से नविता कुमारी एवं अमिता कुमारी ताजपुर से दरभंगा चार चक्का गाड़ी से आई थी लेकिन सड़क जाम की वजह से वह देर से पहुंची लेकिन उसका प्रवेश रोक दिया गया।कुछ मीडिया कर्मी जिलाधिकारी को इस मामले से अवगत कराया। डीएम साहेब बोले कि 3,30 बजे तक एग्जाम शुरू होगी कोई गेट पर है तो उससे बात कराइए लेकिन कोइ भी बात नही किया बार-बार आवाज देने के बाद मजिस्ट्रेट से बात हुई।जब पत्रकारों ने मजिस्ट्रेट से पूछा कि क्या अब परीक्षार्थी अंदर जा सकते हें तो मजिस्ट्रेट का जवाब था कि हो सकता है यह नंबर फेक हो। जब जिला अधिकारी महोदय फोन करके मजिस्ट्रेट को कहा फिर भी मजिस्ट्रेट ने परीक्षार्थी को अंदर जानें से रोक दिया । दर्जनों छात्र छात्राएं रोती रही बिलखती रही लेकिन उसे गेट के अंदर नहीं जानें दिया गया और ऐसे विद्यार्थियों का परीक्षा छूट गया।