दरभंगा /संजय कुमार राय

कोतवाली ओपी की पुलिस ने ने मोबाईल चोरी के मामले में दो शातिर को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया हें। अमूमन मोबाईल चोरी होने के बाद जिला के ज्यादातर थानाध्यक्ष मोवाइल चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करते हें लेकिन कोतवाली ओपी क्षेत्र के सकमा पुल के निकट एक लॉज से चोरी हुये दो छात्रों निर्भय कुमार एवं अन्य को लेकर कोतवाली ओपी की पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी 258/23दर्ज कर अच्छे पुलिस पदाधिकारी होने का कर्तव्य निभाते हुये अनुसंधान शुरू किया और उन्हें सफलता भी मिली।
इस बाबत नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र कुशेश्वरस्थान निवासी राम कुमार विश्वकर्मा के पुत्र निर्भय के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान के क्रम में कोतवाली ओपी अध्यक्ष ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज पर ही इसमें संलिप्त अभियुक्त लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खान चौक निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र सैफ अली खान एवं सुल्तान अंसारी के पुत्र मो एहसान अंसारी उर्फ फैजल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान इनके पास से छात्रों के तीन मोबाईल समेत कुल 13मोबाईल एवं एक टैब पुलिस ने बरामद किया। इस कांड में संलिप्त मौला गंज के ही विजय आनंद के पुत्र शशि आनंद के गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हें। गिरफ्तार अभियुक्त शैफ का आपराधिक इतिहास भी नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया हें। उन्होंने कहा हें कि विश्वविद्यालय और लहेरियासराय थाने में इसके विरुद्ध एक एक मामले दर्ज हें। नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने कहा कि ओपी अध्यक्ष द्वारा  विधि सम्मत कारवाई की जा रही हें।