दरभंगा /संजय कुमार राय

औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही हें। सूचना मिली हें कि इस जिला के उपहारा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक को निगरानी विभाग की टीम ने बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया हें और अपने साथ पटना लेकर चली गई हें।
बताया जा रहा हें कि पुलिस अवर सह थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता किसी मामले में पीड़ित पक्ष को रिश्वत की राशि लेने के लिये दबाव बना रहें थे। रकम की बड़ी राशि की मांग की जा रही थी। इस दबाव के कारण पीड़ित पक्ष ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से कर दी। निगरानी विभाग ने भी इस बात का सत्यापन कर लिया था। पीड़ित पक्ष द्वारा थानाध्यक्ष से लगातार बात हो रही थी। इसी बीच रकम की राशि तय हुई। पीड़ित पक्ष ने थानाध्यक्ष से हो रही सारी बातो की जानकारी निगरानी विभाग को दें रहा था। गुरुवार की सुबह बीस हजार रुपये पीड़ित पक्ष द्वारा थानाध्यक्ष श्री गुप्ता को दिया गया। इसी बीच वहां तैनात निगरानी विभाग की टीम ने थानाध्यक्ष को घुस लेते पकड़ लिया। काफी देर पुछताछ के बाद थानाध्यक्ष को निगरानी विभाग की टीम ने अपने साथ लेते हुये पटना चली गई।