दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने केवटी के थानाध्यक्ष एवं चौकीदार को किया निलंबित ,थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कारवाई के लिये डीआईजी को लिखा पत्र।चौकीदार पर भी होगी विभागीय कारवाई।कथित लेन -देंन में पांच महीने से वीडियो हो रहा था वाईरल।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने केवटी के थानाध्यक्ष एवं चौकीदार को किया निलंबित ,थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कारवाई के लिये डीआईजी को लिखा पत्र।चौकीदार पर भी होगी विभागीय कारवाई।कथित लेन -देंन में पांच महीने से वीडियो हो रहा था वाईरल।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने केवटी के थानाध्यक्ष एवं चौकीदार को किया निलंबित ,थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कारवाई के लिये डीआईजी को लिखा पत्र।चौकीदार पर भी होगी विभागीय कारवाई।कथित लेन -देंन में पांच महीने से वीडियो हो रहा था वाईरल।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार को निलंबित कर दिया हे यही नहीं विभागीय कारवाई के लिये डीआईजी को पत्र लिखा हे।वहीं चौकीदार राहुल पासवान को निलंबित करते हुये विभागीय कारवाई के लिये डीएम को पत्र भेजा गया हे।
दरअसल मधुबनी जिलाबल से आये कई पुलिसकर्मियों की कार्यशैली कुछ अलग ही दिखाई देती हे और उसी जिला के स्टाइल में यहां कार्यों को अंजाम दे रहें हे।उन्हें शायद यह पता नहीं हे कि दरभंगा जिला की पुलिसिया कार्यशैली कुछ अलग हे और उसमें भी जिला के एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी की एक अलग और बेहतर कार्यशैली हे ,ऐसे में कोई चूक हुई तों चौकीदार ही क्या थानाध्यक्ष भी नप जाएंगे और यही कारवाई थानाध्यक्ष/चौकीदार पर भी हुई हे।
यहां बता दे कि केवटी थाना परिसर में चौकीदार राहुल पासवान द्वारा कथित रूप से पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे प्रमुखता से लेते हुये दस्तक 7मीडिया में खबर छपी थी।छपी खबर को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 (कमतौल )को दी।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 द्वारा उक्त वायरल वीडियो की जांच की गई और जांच प्रतिवेदन उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को दिया।
जांच प्रतिवेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 ने उल्लेख किया है कि वायरल वीडियों के संबंध में चौकीदार 6/8 राहुल राजा का बयान लिया गया, जिसमें राहुल राजा द्वारा बताया गया कि यह वीडियो लगभग पांच माह पूर्व का है।
आवेदक आकाश कुमार गुप्ता पिता भरत प्रसाद गुप्ता सा०+थाना केवटी अपने रिश्तेदार चंदन कुमार गुप्ता पिता-सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता सा०-मुक्ति मोहल्ला, थाना-नगर, जिला-दरभंगा चौ० 6/8 राहुल राजा के पास आए तथा बताये कि बड़ा बाबू ने हमलोगो को आपके पास भेजा है। आपके इलाके ग्राम छतवन के मो० एनायतुल्ला के पास बैट्री का 80,000 रूपया बकाया है जो दे नही रहा है। उसका दिया हुआ चेक भी बाउन्स कर गया है। इसी मामले में केस करने के लिए थाना आये थे तो बडा बाबू बोले है कि राहुल से बात किजिए वो आपका पैसा दिलवा देगा। मैं मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू जो मेरे इलाके का रहने वाला है जिसे मैं पूर्व से जानता हूँ, उसे फोन किया और बताया की तुमने चंदन बैट्री का बकाया अस्सी हजार रूपया नहीं दिया है तुमपर केस हो रहा है। इसपर वह बोला की भैया केस नहीं होने दिजिए में थाना आ रहा हूँ।
कुछ ही देर बाद मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू थाना आया और चंदन बैट्री के दुकान मालिक से बोला कि एक बार में 80,000 रूपया देने में असमर्थ हूँ अभी 10,000 रूपया ले लिजिए बाकि किस्तों में दे दूँगा। परन्तु चंदन कुमार गुप्ता एक ही बार में सारा पैसा देने का दबाव बनाये हुए थे। काफी देर वार्ता करने पर दोनो पक्षों में सहमति बनी कि अभी 15000 रूपया दिया जाए और बाँकि पैसा किस्तों में दिया जायेगा। मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू के पास उस समय केवल 10,000 रूपया था तो चंदन गुप्ता बोले कि राहुल जी आप इस रकम को रख लिजिए, जब 5,000 रूपया देगा तो मैं इस रकम को में ले लूँगा क्योंकि मो० एनायतुल्ला उर्फ गुड्डू के बात पर विश्वास नहीं है। इसी पर चौकीदार 6/8 राहुल राजा 10000 रूपया अपने पास रख लिये।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने जाँच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किये हैं कि इस मामले में चौकीदार 6/8 राहुल राजा का क्रियाकलाप संदेह से परे नहीं है। लेन-देन का मामला दो पक्षों में के बीच था इस मामले में चौकीदार द्वारा पैसा अपने पास रख लेना उसके चरित्र तथा क्रियाकलाप को संदेहास्पद बना रहा है। ये चौकीदार के पद पर हैं, किसी संज्ञेय मामले की जांच इनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस मामले में थानाध्यक्ष केवटी का कार्य भी संदेहास्पद है।
थानाध्यक्ष केवटी को आवेदक आकाश कुमार गुप्ता एवं चंदन कुमार गुप्ता से आवेदन प्राप्त कर सक्षम पुलिस पदाधिकारी से मामले की जाँच करानी चाहिए थी, परन्तु थानाध्यक्ष, केवटी द्वारा ऐसा ना कर आवेदक को चौकीदार 6/8 राहुल राजा के पास भेजा गया। ऐसी परिस्थिति में थानाध्यक्ष, केवटी की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती है, जो इनके कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता को परिलक्षित करता है।
उक्त आरोप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के जांच प्रतिवेदन से सहमत होते हुए पु०नि० राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, केवटी थाना को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा को एवं चौकीदार 6/8 राहुल राजा को निलंबित कर विभागीय जाँच (कार्यवाही) प्रारंभ करने हेतु जिला पदाधिकारी, दरभंगा को अनुशंसा भेजी गयी है।