बिरौल के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बिरौल के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बिरौल के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बिरौल पंचायत भवन पर किया गया। कार्यक्रम में नालसा के विभिन्न योजनाओं जैसे की आशा, डान, जागृति आदि के साथ साथ निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता सुधा रानी ने कहा कि देश के प्रत्येक जेल में नालसा की ओर से जेल लीगल ऐड क्लिनिक स्थापित किया गया है। यदि परदेश कमाने वाला व्यक्ति वहां के किसी मामले में जेल चला जाये तो वह उसी जेल में स्थित लीगल ऐड क्लिनिक से निःशुल्क विधिक सेवा ले सकता है। उसे लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल या पैनल अधिवक्ता की सेवा उपलब्ध कराकर जमानत कराने की सुविधा दी जाएगी। प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने कहा कि बिरौल न्यायालय में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान चल रहा है जहां प्रतिदिन विभिन्न तरह के मामलों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जा रहा है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। वहीं अधिवक्ता गोविंद माधव ने 13 सितंबर को न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया संजय कुमार पासवान, सरपंच राजेश पासवान, कचहरी सचिव मनीषा कुमारी, पीएलवी डा. ध्रुव कुमार धीरज, पार्वती देवी, पूनम देवी, असदुल्लाह, राम विलास चौपाल आदि मौजूद थे।