सिंहवाड़ा में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत,माइके से ससुराल जाने के क्रम में हुआ यह हादसा।
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
अतरबेल भरवाड़ा पथ पर नगर पंचायत सिंहवाड़ा में लकड़ी बाजार के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना में मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थानाक्षेत्र के अंदामा निवासी मनोज शर्मा की पत्नी रीता देवी (36) के रूप में हुई है। बताया गया है कि महिला अपने मायके कमतौल थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर से पति के साथ बाइक पर सवार होकर अंदामा लौट रही थी। सिंहवाड़ा में लकड़ी बाजार के पास ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से बाइक ट्रक के साइड में टकरा कर गिर गई। जिससे मनोज शर्मा सड़क के किनारे तथा उनकी पत्नी रीता देवी ट्रक के नीचे दोनो चक्का के बीच में गिर गई। इसी बीच चालक ने जैसे ही ट्रक आगे बढ़ाया की महिला के कमर पर पिछला चक्का चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सिंहवाड़ा थाना की पुलिस आइर स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।