10वी एवं 12वी की द्वितीय माध्यमिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला दण्डाधिकारी कौशल कुमार के संयुक्त आदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर  विकास कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की द्वितीय माध्यमिक (10वीं ) परीक्षा 25,27 28, 29, 30 अगस्त तथा 1,2 एवं 3 सितंबर 2025 को तथा द्वितीय उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा 25,26,27,28 29, 30 अगस्त तथा 01,02,03,04,06 एवं 08 सितंबर 2025 को दो पालियों में *यथा प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक* एवं *द्वितीय पाली 2:00 अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक जिला के शहरी क्षेत्र अंतर्गत कुल तीन परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी।*
*शहरी क्षेत्र अंतर्गत बीकेडी राजकीय बालक जिला स्कूल दरभंगा,एमकेपी विद्यापति उच्च विद्यालय लहेरियासराय, एमएल एकेडमी लहेरियासराय दरभंगा परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।*
*परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा स्वच्छ,शांतिपूर्ण,कदाचार मुक्त एवं सफलता पूर्वक संचालन कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में परीक्षा के दिन भा.ना.सु संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है।*
अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने उक्त परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में 25 अगस्त से 08 सितंबर 2025 तक 7:00 बजे पूर्वाह्न से परीक्षा की सारी प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रतिबंध लगाया है।
*निषेधाज्ञा के फलस्वरूप निषेध रहेंगे।*भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता में परिभाषित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उद्देश्य पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना, किसी भी व्यक्ति को लाठी, भाला, गड़ासा छुड़ा अन्य घातक हथियार, आग्नेयास्त्र विस्फोटक इत्यादि को लेकर चलना पूर्वाहन 6:00 बजे से अपरण 7:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग एवं उपयोग। निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यक्तियों को मोबाइल, ब्लूटूथ वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन,पेजर, सेलुलर, फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक निषेध है।
*निषेधाज्ञा लागू नहीं होगा*

जिनमें शामिल सरकारी पदाधिकारी और आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारी जो परीक्षा संचालन कार्य में नियुक्त है, सरकारी अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पास धारी, शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन कार्य में लगे कर्मियों पर, शब यात्रा धार्मिक जुलूस और शादी विवाह के कार्यक्रम है।