गया एवं शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी गयी।आरोपितों के द्वारा दुष्कर्म करते समय उसका फोटो और वीडियो भी बना लिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने बंदूक का भय दिखाकर यह भी धमकी दी कि यदि किसी को यह बात बताओगी तो तुम्हारे भाई को गोली मार कर बागमती नदी में फेंक देंगे। पीड़िता ने बताया है। कि भय के कारण वह यह बात किसी को नहीं बता सकी। दूसरी बार 20 अगस्त की शाम करीब 7:00 बजे पीड़िता जब शौच के लिये अपने घर से निकली पूर्व से घात लगाये आरोपितों ने उसे बंदूक का भय दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया और झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का असफल प्रयास किया।
इसी बीच अपनी पुत्री के अपहरण की सूचना पीड़िता की मां ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दीपक कुमार फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
