बेनीपुर वकालत खाना परिसर में जिला जनता दल यूनाइटेड विधि प्रकोष्ठ की हुई बैठक , जेडीयू के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बेठक कल
दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /दरभंगा
जिला जनता दल यूनाइटेड विधि प्रकोष्ठ की बैठक बेनीपुर वकालतखाना परिसर मे विधि प्रकोष्ठ के नेता सह वरीय अधिवक्ता भोला ठाकुर की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। जिसमें दिनांक 24.08.2025 को एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन बेनीपुर विधानसभा के बहेड़ा मे होना निर्धारित है,जिसे सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जदयु विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि 2025 फिर से नीतीश के नारों के साथ बिहार कि जनता इस बार पुनः मन बना चुकी है। बिहार का विकास जो 20 वर्षो मे हुआ है उसे और आगे बढ़ाने के लिए नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने की आवश्यकता है।श्री चौधरी ने अधिवक्ताओ से अपील किया कि कल बहेड़ा मे आयोजित एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करने माननीय मंत्री द्वय रत्नेश सदा जिवेश मिश्रा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जद यु के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा सहित एन डी ए के सभी घटक दल के नेता आ रहे है बैठक मे प्रमुख रूप से विधि प्रकोष्ठ के नेता कृष्ण कुमार झा ,प्रवीण सिंह ,धीरज सहनी, उमेश झा ,बैजू कुमार झा ,गणेश कुमार झा ,प्रदीप झा सहित दर्जनों अधिवताओ ने एक स्वर से कहा कि 2025 फिर से नितीश कुमार।
