मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाया वाहन जांच अभियान
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर। अपराध नियंत्रण को लेकर देर रात जिले के सभी थाने की पुलिस सड़क उतरी। सभी प्रमुख चौक-चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाइक व स्कूटी सवार के पिट्ठू बैग, डिक्की की चेकिंग की गयी. वहीं, तीन पहिया व चार पहिया वाहन की डिक्की व सीट को खुलावा कर जांच किया गया।

