समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनो के लिये आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दिये गये कई टिप्स।मकसद यही कि आपदा की स्थिति में कैसे किया जाय बचाव।

दस्तक 7मीडिया /समस्तीपुर /दरभंगा 

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर ( सक्षम ) समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय बुनियाद केंद्र समस्तीपुर में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित शुक्रवार के रूप में मनाया गया।


इसका उद्धघाटन सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री अनुष्का श्रीवास्तव एवं सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषाग सोनाली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया । उक्त कार्यक्रम में दिव्यागजनों को हर प्रकार की आपदाओं यथा भूकंप, बाढ़, ओलावृष्टि, ठनका, सर्पदंश आदि से बचाव के उपाय बुनियाद केंद्र के मास्टर ट्रेनर संजीत कुमार , सुधांशु भूषण पाठक एवं सरोज कुमार ने बताया ।
धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह ने किया
,इसके अलावा समस्तीपुर जिला अतर्गत अन्य अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र रोसड़ा,शाहपुर पटोरी एवं दलसिंहसराय में भी दिव्यांगजन आपदा प्रबंधन कार्यक्रम सुरक्षित शुक्रवार के रूप में आयोजित किया गया।

वहीं दूसरी ओर

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर ( सक्षम ) समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय बुनियाद केंद्र (बहादुरपुर)मे दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित शुक्रवार के रूप में मनाया गया।


इसका उद्धघाटन सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषाग आशीष प्रकाश अमन ने किया । उक्त कार्यक्रम में दिव्यागजनों को हर प्रकार की आपदाओं यथा भूकंप, बाढ़, ओलावृष्टि, ठनका, सर्पदंश आदि से बचाव के उपाय बुनियाद केंद्र के मास्टर ट्रेनर रवींद्र कुमार चौधरी कुमार एव उदयकान्त ने बताया ।
,इसके अलावा जिला अतर्गत अन्य अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र बेनीपुर एव बिरौल मे भी दिव्यांगजन आपदा प्रबंधन कार्यक्रम सुरक्षित शुक्रवार के रूप में आयोजित किया गया।इस अवसर पर अभिषेक कुमार, श्याम कुमार यादव, मंजु कुमारी आदि मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रबंधक प्रशान्त कुमार सिंह ने किया।