बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन भी जारी
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन भी जारी
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन भी जारी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ गोप गुट,शाखा दरभंगा की ओर से 10 सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 14वें दिन भी जारी रही। लहेरियासराय पोलो मैदान में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश मंडल ने कहा कि सरकार अपने ही कर्मचारियों को उनका संवैधानिक हक नहीं दे रही है। उन्होंने ऐलान किया कि 25 अगस्त को समाहरणालय के लिपिक मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। संघ की मुख्य संरक्षक एवं पंचायत की प्रधान लिपिक अनिता कुमारी की अध्यक्षता में हुई सभा में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी दी। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों पर सम्मानजनक समझौता किया जाए। निम्नवर्गीय लिपिक को सहायक बनाकर ग्रेड पे ₹2800 किया जाए।उच्चवर्गीय लिपिक को वरीय सहायक बनाकर ग्रेड पे ₹4200 किया जाए।प्रधान लिपिक को प्रशाखा पदाधिकारी बनाकर ग्रेड पे ₹4600 दिया जाए। सहायक प्रशासी पदाधिकारी को राजपत्रित दर्जा देते हुए ग्रेड पे ₹5400 किया जाए। बीमा की राशि बढ़ाई जाए और कैशलेस इलाज की सुविधा मिले।कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्दी मांगें नहीं मानीं,तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने में जिले की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी शामिल हुए,जिनमें सामान्य शाखा,पंचायत शाखा,भूमि सुधार,नजारत,आपूर्ति,विधि शाखा,अभिलेखागार और अनुमंडल कार्यालयों के कर्मचारी प्रमुख रूप से रहे। सभी 09 अगस्त 2025 से पूरी तरह हड़ताल पर हैं।