कैमूर जिले की दुर्गावती पुलिस ने एक लावारिस घूम रहे बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना दी थी।

13 वर्षीय लव मौर्य मिर्जापुर के ग्राम परदा का रहने वाला है। वह अपने फूफा के गांव बिकना में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहां से भटककर वह कैमूर पहुंच गया था।

दुर्गावती थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्चे को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर ही बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया। परिजनों को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि बच्चे को थाने में सुरक्षित रखा गया था। परिजनों के पहुंचने पर कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के पिता विनोद मौर्य सूचना मिलने पर दुर्गावती थाना पहुंचे और अपने बेटे को घर ले गए।