किशनगंज में बिहार बदलाव यात्रा के तहत प्रशांत किशोर बुधवार शाम पहुंचे। जहां उन्होंने खुली मंच से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को खुले मंच से धमकी दे डाली है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं।
जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार की यात्रा कर रहे है। इसी क्रम में उन्होंने किशनगंज के बेलवा में एक बड़े जनसभा को संबोधित किया है। अपने संबोधन में उन्होंने सत्ताधारी और विपक्ष पार्टी के नेताओं पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने राजद, NDA के कार्यक्रम में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर बोला हमला
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन के अंत में किशनगंज के रहनेवाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल को धमकी भरे अंदाज में हमला बोला है।
उन्होंने कहा, ‘दिलीप कुमार जायसवाल अपने आप को बहुत बाहुबलि समझता है, देखिए हम आपके सामने खड़े है और सिपाही दरोगा लेकर नहीं चलते है। और पटना से बोले है तो भागा है किशनगंज, 3 महीना का समय रखिए दौड़ा दौड़ा कर मारा जाएगा इनको। जितना पैसा लूटा है जनता का ये लोग डर रहे है कि जनसुराज न आ जाए वरना इन लोगों का खैर नहीं। किशनगंज में बोल कर जा रहे है, पिछले 15-20 दिन से मूर्छित होकर पड़ा है कोई जवाब नहीं दे रहा है। कॉलेज कब्जा करके बैठा है, छोड़ेंगे नहीं आप यकीन रखिए छोड़ेंगे नहीं।’
