दस्तक 7मीडिया की टीम ने प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ॰ राजेश झा को किया सम्मानित।प्रथम हॉस्पिटल बिरौल में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया सवेरा।
दस्तक7मिडिया, टीम ,दरभंगा।
दस्तक 7 मीडिया परिवार की ओर से एक नई पहल की शुरूआत की गई हें।सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले लोंगों को उनके घर जाकर दस्तक 7मीडिया सम्मानित करेगी।इसकी शुरुआत परिवार के सदस्यों ने कर दी हें।दरभंगा जिला के बिरौल स्थित प्रथम हॉस्पिटल से इसकी शुरुआत की गई हें।
“प्रथम हॉस्पिटल ” चिकित्सा क्षेत्र में बहुत कम दिनों में एक विश्वसनीय ब्रांड बन गया हें।स्थापित हुये महज कूछ महीने हुये हें लेकिन इनके बेहतर प्रदर्शन की चर्चा कोने कोने में होने लगी हें।एक जटिल ऑपरेशन इस हॉस्पिटल द्वारा मस्तिष्क का किया गया था जो सफल रहा ,मस्तिष्क में हड्डी टूटकर फंस गयी थी ,यही नहीं दो और ऐसे ऑपरेशन हुये जो काबिले तारीफ हें।इस सफल ऑपरेशन के बाद ही दस्तक 7मीडिया की टीम इन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
बिरौल अनुमंडल के वरिष्ठ संवाददाता उत्तम सेन गुप्ता के अनुसार
दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में प्रथम हॉस्पिटल की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। इस हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है, जिससे उन्हें अब छोटे-मोटे इलाज के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दस्तक7मीडिया की टीम ने प्रथम हॉस्पिटल के उद्घाटन के दिन से ही इसकी गतिविधियों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर करीब से नजर रखी है। टीम ने पाया कि यहां इलाज कराकर छुट्टी पाने वाले मरीज और उनके परिजन हॉस्पिटल की सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, और प्रथम हॉस्पिटल ने इस अंतर को भरने का काम किया है।
डॉ. राजेश झा के इस प्रयास को देखते हुए, दस्तक7मीडिया के संस्थापक सह संपादक श्री संजय राय ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. झा के समर्पण और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान को रेखांकित करता है। प्रथम हॉस्पिटल निःसंदेह बिरौल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा का एक नया और बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। मौके पर मुन्ना मिश्र, प्रदीप कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
