राजस्व महाअभियान के तहत शिवदाहा पंचायत में जमाबंदी प्रपत्र का वितरण
राजस्व महाअभियान के तहत शिवदाहा पंचायत में जमाबंदी प्रपत्र का वितरण
राजस्व महाअभियान के तहत शिवदाहा पंचायत में जमाबंदी प्रपत्र का वितरण
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व महाअभियान के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगने लगे हैं। हर पंचायत में अलग-अलग तिथियों में सात दिनों के अंतराल पर दो-दो शिविर लगाए जाएंगे। 19 अगस्त से इसकी शुरुआत हुई है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमीन संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने का आवेदन देने पहुंच रहे हैं। बुधवार को विभाग के अनुसार, इन शिविरों में विभागीय कर्मी लैपटॉप और डोंगल के साथ मौजूद रहकर प्राप्त आवेदनों की मौके पर ही डिजिटल इंट्री कर रहे हैं। शिविरों की व्यवस्था की तीन स्तर पर निगरानी हो रही है। इनमें जमीन से जुड़े चार प्रकार के सुधार किए जा रहे हैं।
जमाबंदी में हुई गलती का सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करना है। राजस्व विभाग के अनुसार, लोग अपनी समस्याओं का आवेदन साक्ष्य के साथ जमा कर रहे हैं। उनके आवेदन की इंट्री तत्काल की जा रही है। इसके बाद उनका आवेदन बिहारभूमि पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो जा रहा है। इससे आवेदकों को उनके आवेदन पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी मिलती रहेगी। यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा।