कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 19 अगस्त 2025 को थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि पश्चिम बंगाल से नाव के जरिए शराब लाकर मारुति कार से अमदाबाद क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने तुरंत अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। पहाड़पुर चैक के पास एक संदिग्ध मारुति कार को रोका गया। तलाशी में कार से 162 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
जांच में सामने आया है कि शराब को पश्चिम बंगाल से बिहार में अवैध रूप से लाया गया था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। पुलिस शराब तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
