कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र में महानंदा नदी किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 40 साल आंकी गई है।
प्राणपुर पुलिस ने धबोल दियारा क्षेत्र से शव को बरामद किया। मृतक के गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। उसकी जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
घटनास्थल पर मामले की जांच करने पहुंच पुलिस।
शव को कब्जे में लेकर यूडी कांड दर्ज
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यूडी कांड दर्ज कर दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
