पटना जिला के ग्रामीण एसपी और फतुहा के डीएसपी 1 के नेतृत्व का कमाल ,दीदारगंज के थानाध्यक्ष ने ई रिक्शा चालक हत्याकांड का किया महज कुछ घंटे में खुलासा ,पांच गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

पटना जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक इ रिक्शा चालक की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया हें।उसकी हत्या प्रेम प्रसंग में हुई बताया जा रहा हें।

ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि ई रिक्शा चालक मो शहजादा पहले से शादी शुदा था लेकिन मुहल्ले के एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था यह बात जब उसके भाई को पता चला तों प्लानिंग कर उसकी हत्या कर दी गई।ई रिक्शा चालक मो शहजादा को लड़की के भाईयों ने जन्म दिन का बहाना बनाकर उसे ले गया और रास्ते में तेज हथियार से गला काटकर फेंक दिया था ,यह घटना सोमवार की हें।

 

ग्रामीण एसपी ने कहा कि इसकी सूचना मिलते ही दीदारगंज थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ फतेहपुर सुरक्षा बांध के नीचे पानी लगे खेत से शव को बरामद किया।उन्होंने बताया कि पटना एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग एवं फतुहा एसडीपीओ 1अवधेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।गठित टीम ने पूरे मामले में तकनीकी अनुसंधान के बाद पांच लोंगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली हें।गिरफ्तार अभियुक्तों में त्रिवेणी शर्मा के पुत्र सुमित कुमार एवं सुजीत कुमार उर्फ हलु,पटना स्थित हाजीगंज के कन्हैया लाल के पुत्र सन्नी कुमार ,पटना सिटी के कौआखोह निवासी प्रेम कुमार गौड़ के पुत्र परमजीत कुमार एवं मनोज कुमार गौड़ के पुत्र आदित्य कुमार गौड़ का नाम शामिल हें।

बरामदगी में ई रिक्शा ,एक धारदार चापड़ ,लोहे की छैनी ,सिलाई रिंच ,घटना के समय पहने हुये कपड़े /टीशर्ट और ई रिक्शा का नंबर प्लेट हें।

छापेमारी दल में दीदारगंज का थानाध्यक्ष रणबीर कुमार ,पुअनि प्रदीप कुमार ,हवलदार चालक 45 मनु ,सिपाही ललन कुमार एवं होम गार्ड के जवान पवनसूत कुमार /विनीत कुमार का नाम शामिल हें।

वहीं डीआईयू टीम के एसआई शारदा कुमार ,सिपाही सूर्यदेव ,मनीष कुमार चालक सिपाही चुन्नू की भूमिका भी इस हत्याकांड के सफल उद्भेदन में रही।