सुपौल में चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी मो. नसीम रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार की शाम आरोपी ने बच्ची को जन्माष्टमी के मौके पर लगे मेला से खिलौना दिलाने के लिए अपने साथ ले गया। वापसी के दौरान उसने घर से 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में बच्ची के साथ रेप किया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की।

इसी बीच झाड़ी के पास बच्ची जख्मी अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली। उसके फ्रॉक में खून लगा था और प्राइवेट पार्ट से लगातार ब्लीडिंग हो रही थी।

बच्ची की हालत गंभीर

होश आने पर बच्ची ने परिजन को पूरे घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर वाले बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज मधेपुरा रेफर कर दिया।

पुलिस के सामने आरोपी की पिटाई

वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी को पिटना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। इसी बीच रास्ते में कुछ युवक आरोपी को पीटने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वो प्रशासन से उसकी पिटाई करने की मांग करने लगे।

उनका कहना था कि आप इस दरिंदे को पहले हमारे सामने पीटीये। वहीं, कुछ लोग वीडियो में ये बोलते सुनाई दे रहे है कि प्रशासन को ले जाने दो। लेकिन कुछ लोग बार-बार सबके सामने आरोपी की पिटाई करने की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी मो. नसीम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।