27 अगस्त तक छठी कक्षा के लिए तथा 20 अगस्त तक ग्यारहवीं कक्षा के लिए पंजीयन
27 अगस्त तक छठी कक्षा के लिए तथा 20 अगस्त तक ग्यारहवीं कक्षा के लिए पंजीयन
27 अगस्त तक छठी कक्षा के लिए तथा 20 अगस्त तक ग्यारहवीं कक्षा के लिए पंजीयन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बेहतरीन पढाई, आवास, उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम एवं अनुशासन की अच्छी व्यवस्था को देखते लोगों का झुकाव जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर बढ़ा है।
प्राचार्य विजय कुमार झा ने बताया कि आमजनों के आग्रह पर नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा छठी और ग्यारहवी में नामांकन के लिए पंजीयन की तारीख एकबार और बढ़ा दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार झा ने बताया कि देशभर में अनेक गाँव बाढ़ से घिरा गया है, बच्चे स्कूल तक नही पहुंच पा रहे हैं। नवोदय कर्मी भी वहाँ तक नही पहुंच पा रहे हैं। इस क्रम में अभिभावकों के आग्रह पर नवोदय विद्यालय समिति नोएडा ने कक्षा छठी के लिए पंजीयन की तारीख 27 अगस्त और ग्यारहवीं के लिए 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
श्री कुमार ने यह भी बताया कि दरभंगा नवोदय में साइंस और मैथ्स में बच्चों की रूची और रूझान बढाने के उद्देश्य से ओपन लैब की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि अटल टिकरिंग ,रोबोटिक एवं कृत्रिम बुद्धिमता लैब की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। जिससे दरभंगा के बच्चों को यत्र-तत्र भटकना न पडे।
9बजकर 05मिनट में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किया जाएगा ध्वजारोहण,अन्य पदाधिकारियों का अलग अलग समय। 15 अगस्त के अवसर पर 6:00 बजे संध्या में प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
जन्मष्टमी को लेकर संयुक्त आदेश हुआ जारी,विधि व्यवस्था संद्यारण के लिए 332 स्थलों पर दंडाधिकारी,और पुलिस अधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति