9बजकर 05मिनट में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किया जाएगा ध्वजारोहण,अन्य पदाधिकारियों का अलग अलग समय। 15 अगस्त के अवसर पर 6:00 बजे संध्या में प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
9बजकर 05मिनट में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किया जाएगा ध्वजारोहण,अन्य पदाधिकारियों का अलग अलग समय। 15 अगस्त के अवसर पर 6:00 बजे संध्या में प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
9बजकर 05मिनट में स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किया जाएगा ध्वजारोहण,अन्य पदाधिकारियों का अलग अलग समय।
15 अगस्त के अवसर पर 6:00 बजे संध्या में प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में प्रातः 9:05 बजे मंगल पांडेय माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं विधि विभाग बिहार सह प्रभारी मंत्री दरभंगा जिला के करकमलों से ध्वजारोहण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमंडल दरभंगा में 9:45 बजे प्रातः, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र कार्यालय में 10:00 बजे प्रातः, समाहरणालय दरभंगा परिसर में 10:15 बजे,वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में 10:25 बजे प्रातः, उप विकास आयुक्त कार्यालय दरभंगा में 10:35 बजे, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सदर दरभंगा 10:45 बजे प्रातः, पुलिस लाईन दरभंगा में 11:00 बजे प्रातः एवं जिला परिषद दरभंगा में 11:15 बजे प्रातः ध्वजारोहण किया जाएगा।
मौसम अनुकूल होने पर क्रिकेट प्रदर्शनी मैच नेहरू स्टेडियम में अपराह्न 2:30 बजे होगी,
,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रेक्षागृह लहेरियासराय में 6:00 बजे संध्या में आयोजन किया जाएगा।*
मुख्य समारोहस्थल पर 08:35 पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा का आगमन एवं परेड समादेशक द्वारा उचित सम्मान,08:40 पूर्वाह्न जिलाधिकारी, दरभंगा का आगमन एवं परेड समादेशक द्वारा उचित सम्मान।
08:45 पूर्वाह्न पुलिस महानिरीक्षक,मिथिला क्षेत्र,दरभंगा का आगमन एवं परेड समादेशक द्वारा उचित सम्मान।
08:50 पूर्वाहन आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा का आगमन एवं परेड समादेशक द्वारा उचित सम्मान।
08:55 पूर्वाह्न माननीय प्रभारी मंत्री,दरभंगा जिला का आगमन एवं सलामी के पश्चात परेड का निरीक्षण।
09:05 पूर्वाह्न ध्वजारोहनः माननीय मंत्री,स्वास्थ्य एवं विधि विभाग, बिहार, पटना-सह-प्रभारी मंत्री दरभंगा जिला द्वारा।
बी0एम0पी0 13-एक प्लाटुन,जिला सशस्त्र पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटुन,जिला सशस्त्र पुलिस (महिला)- दो प्लाटुन,गृह रक्षा बटालियन-एक प्लाटून,एन०सी०सी०, दरभंगा (बालक एवं बालिका)-दो प्लाटुन,भारत स्काउट एवं गाईड-दो प्लाटुन,
प्रथम परेड समादेशक प्र०अ०नि० (परिचारी)- प्रिया राज, प्रभारी उपस्कर शाखा, पुलिस केन्द्र, दरभंगा,द्वितीय परेड समादेशक प्र0अ0नि0 (परिचारी)- रूपक कुमार द्वारा परेड किया जाएगा।
09:15 पूर्वाह्न माननीय प्रभारी मंत्री, दरभंगा जिला का अभिभाषण।
तत्पश्चात लोक शिकायत निवारण, दरभंगा की पुस्तिका “समाधान” का माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा विमोचनकिया जाएगा।
09.30 पूर्वाह्न अंगदान/नेत्रदानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाना।
वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय से संबंधित व्यवसायियों को “भामाशाह” सम्मान पत्र, डमी चेक एवं शॉल प्रदान करना।
“Good Samaritan” को प्रशस्ति पत्र प्रदान करना।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र का वितरण,पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण एवं परेड हेतु प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा,तत्पश्चात कार्यक्रम समाप्त होगी।