किशनगंज के अररिया-गलगलिया मार्ग स्थित अमलझारी टोल प्लाजा पर मध्य रात्रि एक बड़ी घटना सामने आई। हरियाणा से असम जा रहे मवेशी वाहन से 12 भैंसों की लूट हुई। दर्जन से अधिक संख्या में लोगों के द्वारा यह वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज थाने में रंगदारी का केस दर्ज किया है। अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना अध्यक्ष मकसूद आलम असरफी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 12 भैंसों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि, मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। कुल 17 लोगों पर FIR किया गया है। जिम साथ नामजद और 10 अज्ञात है।

वर्चस्व की लड़ाई

गौरतलब हो कि, अमलझारी टोल प्लाजा पहले भी विवादों में रहा है। यहां टोल कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चलती रही है। साथ ही अंडरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले भी सामने आते रहे हैं। अगर पुलिस टोल कर्मियों और पेटी संवेदक की जांच करे तो कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।