बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु 3329 मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हुई महत्वपूर्ण बैठक।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफलता पूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय,पेयजल, बिजली,रैंप, बैठने की व्यवस्था एवं सभी मतदान केंद्रों पर जाने हेतु संपर्क पथ इत्यादि की उपलब्धता अगले दो दिनों में चिह्नित करते हुए 15 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार कर,जिस मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है,उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों को सुगम मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है,जिससे प्रत्येक मतदाता,विशेषकर दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को कोई कठिनाई न हो।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध एवं प्रतिबद्धता के साथ करें।
सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और सभी प्रकार के आधारभूत सुविधा और सुरक्षा के लिए और हर संभव कदम उठाएं।
बैठक में सहायक समाहर्ता के परीक्षित, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल,बेनीपुर एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।