एडीएम ने बहादुरपुर प्रखंड,अंचल कार्यालय के आर.टी.पी.एस केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार  एवं मो.खालिद अंसारी,जिला आई.टी प्रबंधक,दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से बहादुरपुर प्रखंड,अंचल कार्यालय के आर.टी.पी.एस केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने सभी कार्यपालक सहायकों तथा आईटी सहायक को यह निदेश दिया गया की आरटीपीएस काउंटर पर आने वाले सभी व्यक्तियों के कार्यों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने आरटीपीएस काउन्टर पर जाने वाले मार्ग को सुगम बनाने का निदेश दिया। उन्होंने आरटीपीएस काउन्टर के आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा गया।
काउन्टर पर आने वाले लाभार्थियों मुख्य रूप से दिव्यांग लाभार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने से संबंधित निदेश सभी कर्मियों को दिया गया।
उन्होंने सभी कर्मियों को ससमय कार्यालय आने तथा आरटीपी एस काउन्टर को नियत समय पर खोलने का निदेश दिया।
सभी कर्मियों को आरटीपीएस कार्यालय से संबंधित रिकॉडों को अच्छी तरह से संधारित करने का भी निदेश दिया गया।
सभी कर्मियों को लाभार्थियों से जुड़ने तथा कार्याें का नियमानुकुल निष्पादन करने से संबंधित निदेश दिया गया।