मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने समस्तीपुर जिला अंतर्गत शिवाजी नगर के थानाध्यक्ष को किया निलंबित।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

मिथिला क्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने शिवाजी नगर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया हें।थानाध्यक्ष की लापरवाही ,उनके मनमानेपन उनकी स्वेच्छाचारिता को लेकर यह कारवाई की गई हें।

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा तेलिया टोला में 11 अगस्त को हुई गुड़िया हत्या कांड के मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल डीआईजी और एसएसपी ने मंगलवार को छात्रा हत्याकांड को गंभीरता से लेकर इसकी जांच करायी जिसमें शिवाजी नगर थानाध्यक्ष दोषी पाये गए।

दरअसल गुड़िया के आवेदन पर शिवाजी नगर के थानाध्यक्ष द्वारा समय रहते अगर कारवाई की जाती तों गुड़िया की जान बच सकती थी।फिलहाल शिवाजी नगर के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण दरभंगा जिला बल में हुआ हें।