मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

मध्यस्ता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थिति के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
पक्षकारों तक नोटिस पहुंचना अभियान की सफलता की गारंटी है। नोटिस के जरिए हीं पक्षकारों को मालूम होता है कि उनका मुकदमा सुलह समझौता के जरिए समाप्त होगा।
उन्होंने एसडीपीओ को विशेष रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम ने कहा कि नोटिस तामिल करने वाले कर्मी भी पक्षकारों को बताये की नोटिस सुलह समझौता कराने के लिए भेजा गया है,ताकि पक्षकारों को किसी तरह का संदेह न हो।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि दरभंगा सदर के साथ-साथ बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालयों द्वारा भी नोटिस जारी किया जा रहा है।
नोटिस तामिले के बाद रिपोर्ट संबंधित न्यायालय अथवा विधिक सेवा के कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिए।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को होगा जबकि मध्यस्थता की कर्यवाही प्रतिदिन चल रही है और यह अभियान 30 सितंबर को समाप्त होगा।