भागलपुर में मार्केट सामान खरीदने जा रहे मामा- भांजा सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में मामा के आंख के सामने भांजा की मौत हो गई। जबकि. हादसे में मामा घायल है। घटना, बुद्धूचक थाना क्षेत्र के बड़हिया इलाके में हुई है।

मृतक की पहचान कचरिया निवासी दिनेश मंडल के बेटे मनीष कुमार(15) के तौर पर हुई है। वह, आठवीं कक्षा के छात्र थे। मृतक मनीष अपने मामा गौतम कुमार के साथ सामान खरीदने के लिए सोमवार को मार्केट जा रहे थे। तभी अज्ञात स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी।

घायल मामा का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जबकि भांजा की मौत हो गई है। लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां घायलों को इलाज के लिए कहलगांव अस्पताल में भर्ती कराया।

सामान खरीदने जा रहे थे बाजार

प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटा मामा गोपाल मंडल ने बताया कि ” बड़े भाई गौतम के साथ मार्केट बांका के धोरेया सामान खरीदने जा रहे थे। तभी अज्ञात स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें भांजा को सिर में गंभीर चोट लग गई। बड़ा भाई घायल हो गया।

परिजन बोले मार्केट गए थे दोनों।

भांजा को कहलगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इलाज के डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचते ही भांजा ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।