दरभंगा के अधिवक्ताओं ने आठ अमर शहीदों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता,
अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के आठ अमर शहीदों के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में सोमवार को अगस्त क्रान्ति के अमर शहीदों को वकीलों ने किया नमन।वरीय अधिवक्ता बैद्यनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित नमन कार्यक्रम में वकीलों ने अमर शहीद खुदीराम बोस समेत पटना सचिवालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान अपनी शहादत देने वाले अल्पायु सातों शहीदों को भाव-भीनी श्रद्धांजलि निवेदित किया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि देश के स्वाधीनता की वलिवेदी पर अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले सभी अमर शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
11 अगस्त 1942 को खुदीराम बोस को अंग्रेजों ने फांसी के तख्ते पर लटका दिया।वहीं इसी दिन पटना सचिवालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान छात्र उमाकांत प्रसाद सिंह,देवीपद चौधरी, रामानंद सिंह, सतीश प्रसाद झा,राय गोविंद सिंह, जगपति कुमार, और राजेन्द्र सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया था।मौके पर अधिवक्ता रमणजी चौधरी, हीरानंद मिश्र, मनोज कुमार, रामवृक्ष सहनी,रामसुखित चौधरी, संतोष कुमार सिन्हा, अनिल कुमार मिश्रा, श्याम बिहारी राय,न्याय अतिथि, विनय झा, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह , अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा,मुरारी यादव समेत दर्जनों लोगों ने अमर शहीदों के तैल चित्रों पर पुष्प निवेदित कर नमन किया।
