लहेरियासराय थाना के एक मामले में 60दिन बीत जाने के बावजूद आरोप पत्र समर्पित नहीं करने के कारण चार आरोपी को मिल गई जमानत ,अनुसंधानक की लापरवाही आयी सामने।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दरभंगा की अदालत में एटीएम फ्रॉड से संबंधित मामले के अनुसंधान में लहेरियासराय थाना की पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।एटीएम फ्रॉड की शिकायत के आरोप में संस्थित लहेरियासराय थानाकांड सं.334/25 में अनुसंधान के दौरान 22 मई 2025 को अररिया जिला के आशीष कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, शंकर कुमार सिंह और विकास कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से 167 एटीएम बरामद की गई थी।इस कांड के अनुसंधानक राकेश कुमार बनाए गये।सभी चारों अभियुक्त जेल में 11 अगस्त तक काराधीन हैं।वहीं लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के मामले में कानूनी रुप से निर्धारित 60 दिनों की समयसीमा के अन्दर अद्दतन आरोपपत्र समर्पित नहीं किया। अनुसंधानक की लापरवाही का लाभ चारों अभियुक्तों को मिला। दरभंगा के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जूनैद आलम की कोर्ट ने समयसीमा के अन्दर काराधीन अभियुक्तों के विरुद्घ आरोप पत्र समर्पित नहीं किये जाने को लेकर बीएन एस एस की धारा 187 का लाभ देते हुए चार अभियुक्तों को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है।वहीं इस आदेश की प्रति एस एसपी दरभंगा को भेजने का आदेश दिया है।