मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ी हुई पेंशन की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाईव प्रसारण 10 अगस्त 2025 को किया जाना तय ,4लाख 28हजार 649लाभार्थी होंगे लाभान्वित।
मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ी हुई पेंशन की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाईव प्रसारण 10 अगस्त 2025 को किया जाना तय ,4लाख 28हजार 649लाभार्थी होंगे लाभान्वित।
मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ी हुई पेंशन की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाईव प्रसारण 10 अगस्त 2025 को किया जाना तय ,4लाख 28हजार 649लाभार्थी होंगे लाभान्वित।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
डीएम कौशल कुमार ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी छः सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में दी जा रही पेंशन की राशि में माह जून, 2025 से 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये प्रतिमाह किये जाने का निर्णय है।
जुलाई 2025 में जिला 06 प्रकार के पेंशनधारियों की संख्या 4 लाख 28 हजार 649 है ।
मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पेंशन की बढ़ी हुई दर पर माह जुलाई, 2025 के पेंशन की राशि का डी.बी.टी के माध्यम से अंतरण दिनांक 10.08.2025 को प्रस्तावित है।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय,सभी प्रखण्ड मुख्यालय, ग्राम पंचायत स्तर पर सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी छः सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
कार्यक्रम में कम-से-कम एक लाख सत्तर हजार पेंशनधारियों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है।कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा बढ़ी हुई पेंशन की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाईव प्रसारण 10 अगस्त 2025 को किया जाना है।
लाईव प्रसारण उपलब्ध संसाधन यथा- टेलीविजन स्क्रीन, लैपटॉप, कम्प्यूटर, टेबलेट, मोबाईल आदि का उपयोग करते हुए लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित करायी जानी है।
दरभंगा जिलान्तर्गत कार्यक्रम जिला स्तर पर अम्बेदकर सभागार, समाहरणालय परिसर, दरभंगा,प्रखंड स्तर पर प्रखंड मुख्यालय,पंचायत स्तर पर सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारी एवं विभाग दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिला स्तर पर अम्बेदकर सभागार में कार्यक्रम के आयोजन हेतु सहायक निदेशक,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा उत्तरदायी होंगे। वे इस कार्यक्रम में लाभुकों की उपस्थिति के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करायेंगे।
प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तरदायी होंगे एवं इस हेतु वे सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, दरभंगा से समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्था करते हुये कार्यक्रम स्थल पर कम से कम 100 लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित करायेंगे।
09.08.2025 को सभी प्रखड विकास पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपने-अपने अधिनस्थ कर्मियों को सभी आवश्यक निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे एवं संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पोषण क्षेत्र के अनुरूप सेक्टर विभक्त कर उपरोक्त निदेश के अनुपालन में पर्यवेक्षण हेतु सेक्टर से महिला पर्यवेक्षिकाओं को सम्बद्ध कर देंगे।
महिला पर्यवेक्षिका कार्यक्रम दिवस को लगातार भ्रमणशील रहकर निदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला अन्तर्गत सभी आँगनबाड़ी केन्द्रो पर आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन एवं इसके पर्यवेक्षण हेतु संबंधित प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को नामित किया जाता है। जिनका दायित्व होगा कि वे अपने अधिनस्थ कर्मियों से सहायता प्राप्त कर प्रत्येक आँगनबाड़ी केन्द्रो पर आयोजित कार्यक्रम का सुचारू रूप संचालन करायेंगे। साथ ही बैठने एवं पेयजल एवं आधारभूत सुविधा की व्यवस्था आदि अपने स्तर से सुनिश्चित करायेंगे।
संबंधित ऑगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का दायित्व होगा कि वे निर्धारित समय से पूर्व लाभुकों को कार्यक्रम स्थल पर लायेंगे। साथ ही लाभुकों के बैठने की व्यवस्था समयपूर्व सुनिश्चित कर लेंगे। कार्यक्रम दिवस के पूर्व क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे।
*जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, दरभंगा को निदेश है कि उपर्युक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अपने स्तर से जिलान्तर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविका/सहायिका को निदेशित करेंगे।*
सिविल सर्जन,दरभंगा को कहा गया है कि अपने स्तर से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को निदेशित करेंगे कि कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित तिथि को किसी भी प्रकार की आकस्मिक सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश है कि अपने प्रखंड के अन्तर्गत वर्णित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु दिये गये निदेश का संबंधित के माध्यम से अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे एवं इसका पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित को अपने स्तर से भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे एवं कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समुचित प्रशासनिक प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखंड के वरीय / नोडल पदाधिकारियों को निदेश है कि वे कार्यक्रम दिवस को सम्बद्ध प्रखंडों में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का सुचारू क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा को निदेश है कि वर्णित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिले में आयोजित सभी कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित लाभुकों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु कार्यक्रम स्थल के नोडल पदाधिकारी को नामित किया जाता है एवं आयोजित कार्यक्रम को सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया जाता है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा एवं आईसीडीएस कार्यालय के सभी कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों से संबंधित प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ को अपराहन 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से जिला कार्यक्रम कार्यालय (आईसीडीएस), दरभंगा में स्थापित नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल रूप के क्रियान्वयन हेतु सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित है। इसके सहयोग हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), दरभंगा को नामित किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, दरभंगा रहेंगे, जो संबंधित पदाधिकारी/कर्मी को समुचित मार्गदर्शन प्रदान कर कार्यक्रम का सफल संचालन करायेंगे एवं इसका प्रत्येक स्तर पर पर्यवेक्षण करेंगे।
उक्त कार्यक्रम के प्रसारण से संबंधित Weblink सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, दरभंगा के द्वारा समयपूर्व सभी संबंधित को उपलब्ध कराया जायेगा।
दरभंगा जिले में स्थित NDRF की टीम ने बचाई सड़क दुर्घटना में घायलों की जान।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को हुई बैठक,जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया दावा/आपत्ति की सूची