दरभंगा/विधि संवाददाता

बिहार बिधान परिषद में भाजपा एम एल सी हरि सहनी को पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष मनोनित कये जाने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर छा गई है। सोमवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अमरनाथ झा,पूर्व संयोजक शिवशंकर झा,रामवृक्ष सहनी,काशी सहनी,प्रदीप कुमार,राम उदित झा,अनीता आनंद,राखी कुमारी,अमरनाथ मंडल,,विष्णुकांत चौधरी,संजीव कुमार,पुनम कुमारी आदि अधिवक्ताओं ने श्री सहनी को बधाई दिया हैं। अधिवक्ताओं ने दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के बेलायाकुब के श्री सहनी को बिहार विधान परिषद में भाजपा दल के नेता पद का दायित्व देने के लिए खुशी का इजहार किया है। मिथिला के पुत्र को नयी जिम्मेदारी दिये जाने से अधिवक्ताओं में काफी प्रशन्नता व्याप्त है। मिथिला के पुत्र स्वर्गीय पंडित ताराकांत झा बिहार विधान परिषद के सभापति रहे हैं।