दरभंगा /लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के द्वारा लक्ष्मी पोखर स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र श्री देवेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पार्टी विस्तारीकरण कार्यक्रम आयोजित की गई थी।इसके तहत महानगर के अध्यक्ष पद के रुप में श्री सिंटू कुमार शाह को मनोनीत किया गया , जिला महासचिव पद पर नवीन कुमार लाल देव को नियुक्त किया गया है ,जो वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य भी हैं। इसके साथ-साथ श्री अनिक कुमार पासवान को भी जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसी विस्तारीकरण कार्यक्रम के क्रम को बढ़ाते हुए श्री हरिशंकर सिंह को बहेड़ी प्रखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस प्रमुख कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए श्री रोहित पासवान ने भीओझौल पंचायत के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यभार को ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी नव पदधारियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग ,चादर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस विशिष्ट अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गण के साथ में सैकड़ों समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों में श्री अनिल पासवान हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष सह दरभंगा जिला कार्यालय प्रभारी, बहेड़ी प्रखंड के प्रधान महासचिव श्री राणा चंदन सिंह, दरभंगा जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री गौतम सिंह पासवान, दरभंगा जिला के मुख्य प्रवक्ता सह मुख्य मीडिया प्रभारी श्री गोपाल कुमार राय एवं अनेक गण्यमान्य व्यक्ति विराजमान थे। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संदेश को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी लोगों ने एक स्वर में “बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट “वाला संदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी के सपनों के बिहार को बनाने के लिए अपनी अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।