छात्राओं ने पेड़ों को बांधी राखी,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

दरभंगा पब्लिक स्कूल लालबाग की छात्राओं ने रक्षा बंधन पर एक खास पहल की। स्कूल के प्राचार्य डॉ. यू. के. सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने पेड़ को अपना भाई मानकर उसे राखी बांधी। विद्यालय के निदेशक राहुल मिश्रा ने वर्चुअल तरीके से जुड़ते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है,ऐसे में पेड़ों की रक्षा करना हम सबका फर्ज है। पेड़ हमारे पर्यावरण और प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं।विद्यालय के सचिव डॉ. बी. के.मिश्रा ने कहा कि पेड़ जीवन देने वाले होते हैं और इंसान के सबसे अच्छे साथी हैं। छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर समाज को एक अहम संदेश दिया है।इस खास मौके पर छात्राएं प्रिशा,मुस्कान,मानसी,सुरभि,दुर्गा,सोनाक्षी,साक्षी,राजलक्ष्मी,सृष्टि कमल,कुमारी सुप्रिया,हितांशी और अंशा फिरोज मौजूद रहीं।कार्यक्रम का संयोजन प्रतिभा और प्रियंका ने किया,संचालन संगीत राज ने और धन्यवाद ज्ञापन मुकुंद ने दिया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।