युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस मनाया गया, युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़,आज भी निभा रही है अपना मकसद : मीतू कुमारी
युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस मनाया गया, युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़,आज भी निभा रही है अपना मकसद : मीतू कुमारी
युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस मनाया गया,
युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़,आज भी निभा रही है अपना मकसद : मीतू कुमारी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा कार्यालय /
भारतीय युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस बलभद्रपुर लहेरियासराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मीतू कुमारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई। अपने संबोधन में मीतू कुमारी ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और जिस मकसद से इसकी स्थापना हुई थी,वह आज भी सार्थक है। युवा कांग्रेस देशभर में जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को संकल्प पत्र पढ़कर शपथ दिलाई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे,जिनमें दयानंद पासवान,रतिकांत झा,डॉ. जमाल हसन,दिनेश्वर रॉय,हसमत अली,आदित्य सिंह,प्रो.मिथिलेश कुमार पासवान,मो. जुनैद,रमेश,प्रभाकर आदि शामिल थे।